आज अमरकंटक पहुंचेंगे सीएम शिवराज, कल नर्मदा जंयती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे

Ads

आज अमरकंटक पहुंचेंगे सीएम शिवराज, कल नर्मदा जंयती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे

  •  
  • Publish Date - February 18, 2021 / 04:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान का आज अमरकंटक का दौरा करेंगे। सीएम यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम अमरकंटक में ही रात्रि विश्राम करेंगे। सीएम 19 फरवरी को अमरकंटक में नर्मदा जंयती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

Read More News: बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ के दो जिले कोरोना मुक्त, 5 जिलों में बुधवार को नहीं मिले 1 भी मरीज

अमरकंटक जाते समय सीएम शिवराज सिंह चौहान जबलपुर का अल्प प्रवास करेंगे। सीएम शिवराज का डुमना एयरपोर्ट पर दोपहर 2 बजकर 20 मिनिट पर आगमन होगा। यहां 5 मिनिट रुकने के बाद वे हैलीकॉप्टर से अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक के लिए रवाना होंगे। डुमना एयरपोर्ट पर भाजपा नेता सीएम से मुलाकात करेंगे।

Read More News: सीधी बस हादसे में मृतक महिला की बेटी ने लौटाया 7 लाख का चेक, सीएम शिवराज से की नौकरी की

राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण पथ विक्रेताओं को ब्याज मुक्त ऋण की सौगात देंगे। ग्रामीण क्षेत्र के 40 हजार स्ट्रीट वेंडरों को ब्याज मुक्त ऋण योजना का लाभ प्रदान करेंगे। राजधानी भोपाल में आज दोपहर 12:00 बजे मिंटो हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Read More News: छत्तीसगढ़ में आज 311 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 5 मरीजों की मौत..देखिए जिलेवार आंकड़ा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ग्रामीण पथ-विक्रेताओं को उनके रोजगार की बेहतरी के लिये ऋण वितरण करेंगे। मिंटो हाल भोपाल में दोपहर 12 बजे वर्चुअल होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री इस मध्य योजना के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ-विक्रेता योजना में चौथी बार हितग्राहियों को एक साथ ऋण वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया एवं राज्य मंत्री राम खेलावन पटेल भी मौजूद रहेंगे।

Read More News: छत्तीसगढ़ में आज 311 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 5 मरीजों की मौत..देखिए जिलेवार आंकड़ा

चौथी बार 18 फरवरी के कार्यक्रम में पुन: एक साथ लगभग 40 हजार से अधिक पथ-विक्रेताओं को ऋण वितरण किया जायेगा।

Read More News: बलौदा बाजार में त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस का स्वागत, सर्व समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में की शिरकत