चीन के तटरक्षक बल के जहाजों ने फिलीपीन की दो नौकाओं पर पानी की तेज बौछार छोड़ी

Ads

चीन के तटरक्षक बल के जहाजों ने फिलीपीन की दो नौकाओं पर पानी की तेज बौछार छोड़ी

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 06:52 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 06:52 PM IST

मनीला, 24 जुलाई (एपी) दक्षिण चीन सागर में शुक्रवार को चीन के तटरक्षक बल के जहाजों ने फिलीपीन की दौ नौकाओं पर पानी की तेज बौछार छोड़कर हमला किया।

विवादित समुद्री क्षेत्र में इस सप्ताह झड़प की यह तीसरी घटना है। यह घटना तब हुई है, जब मनीला में वार्षिक मंत्रिस्तरीय बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें एशियाई और पश्चिमी देशों की सरकारों ने समुद्र में चीन की आक्रामकता को लेकर चिंता जताई।

फिलीपीन के तटरक्षक बल ने कहा कि समुद्र में हाल में हुई झड़प की यह घटना स्कारबोरो शोल के निकट हुई। इसने कहा कि चीनी तटरक्षक जहाज फिलीपीन के मत्स्य विभाग की नौका ‘बीआरपी दातुक्स पडुहिनोग’ के करीब पहुंच गया था।

फिलीपीन के तटरक्षक बल ने चीन की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उसने कहा कि स्कारबोरो शोल ‘‘फिलीपीन का अभिन्न अंग है और इसके आसपास का समुद्री क्षेत्र देश की क्षेत्रीय सीमा और विशेष आर्थिक क्षेत्र का हिस्सा है’’।

दशकों से चले आ रहे क्षेत्रीय विवाद तीन दिनों तक चलने वाली बैठकों के एजेंडे में प्रमुख मुद्दा रहे। ये बैठकें मंगलवार को मनीला में शुरू हुई थीं, जिनमें दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के विदेश मंत्रियों और उनके एशियाई तथा पश्चिमी देशों के समकक्षों ने हिस्सा लिया।

फिलीपीन के तटरक्षक बल के अनुसार, बृहस्पतिवार को एक अन्य घटना में स्कारबोरो शोल के निकट फिलीपीन के दो जहाजों का चीनी तटरक्षक बल के जहाजों ने पीछा किया और इनमें से एक जहाज को टक्कर मारी गई।

एपी

देवेंद्र दिलीप

दिलीप