बागी हुए पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने EOW में की शिकायत, गरीबों का राशन हड़पने का आरोप
बागी हुए पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने EOW में की शिकायत, गरीबों का राशन हड़पने का आरोप
भोपाल। मध्य प्रदेश के सियासी घटनाक्रमों के बीच कांग्रेस से बागी हुए कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री के खिलाफ EOW में शिकायत दर्ज की गई है। कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हुए बयान सामने आने के बाद आज मामले की शिकायत की।
Read More News: राज्यपाल से नियुक्तियों पर रोक की मांग, बीजेपी ने कहा ‘अल्पमत वाली सरकार कैसे कर सकती है संवैधानि…
बागी बिसाहूलाल सिंह कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर रहे। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद उनका भी कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी सामने आई। उन्होंने मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। वहीं आज मीडिया के सामने आने के बाद सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली।
Read More News: MP में सियासी संकट: 16 विधायकों को वापस लाने कांग्रेस ने SC में दाख…
कमलनाथ सरकार पर काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए सिंधिया समर्थकों की नहीं सुनने, एक भी आदिवासियों को जमीन का पट्टा नहीं मिलने, आदिवासियों के साथ किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने भोपाल पहुंचने पर केंद्रीय सुरक्षा की मांग की।
Read More News: कमलनाथ सरकार ने 18 मार्च को बुलाई कैबिनेट बैठक, राज्यसभा की दूसरी स…
गरीबों का राशन हड़पने का लगाया आरोप
कांग्रेस ने विधायक बिसाहूलाल सिंह पर आरोप लगाया है कि उसने बीपीएल कार्ड बनाकर गरीबों के राशन को हड़पने का काम किया है। ईओडब्ल्यू में की गई शिकायत में बिसाहूलाल का राशन कार्ड और समग्र आई.डी निरस्त करने की मांग।
Read More News: अविश्वास प्रस्ताव की सूचना पर प्रमुख सचिव एपी सिंह बोले, शायद कोई क…

Facebook


