हॉर्स ट्रेडिंग मामले पर कांग्रेस नेता अजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर ऐसा होता रहता है

हॉर्स ट्रेडिंग मामले पर कांग्रेस नेता अजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर ऐसा होता रहता है

हॉर्स ट्रेडिंग मामले पर कांग्रेस नेता अजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर ऐसा होता रहता है
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: March 6, 2020 11:46 am IST

भोपाल: हॉर्स ट्रेडिंग मामले को लेकर मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में मचा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, हर घंटे एक नई खबर सामने आ रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतपिक्ष अजय सिंह ने सियासी सरगर्मी को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल चुरहट पहुंचे अजय सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर ऐसा होता रहता है। कौन लापता है? कौन गायब है? जब तक ठोस जानकारी पता नहीं हो, कुछ भी कहना गलत होगा।

Raed More: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने बेटी को दी नसीहत, कहा- लीव इन में रहो…. शादी करना बेवकूफी!

वहीं, दूसरी ओर खबर आ रही है कि सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीएम हाउस में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। सीएम हाउस के सभी रास्तों में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Read More: 10वीं पास छात्रों को स्कॉलरशिप में मिलेंगे 8000 रुपए महीने, इस योजना के तहत अभी करें अप्लाई

डबरा इलाके में भी सियासी सरगर्मी चरम पर है, यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका है। खबर यह भी है कि बीजेपी विधायक संजय पाठक बीजेपी दफ्तर के लिए रवाना हो गए हैं और वे कुछ देर में ही भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।

Read More: बीजेपी विधायक का ताहिर हुसैन पर विवादित बयान, ‘ऐसे लोगों को चौराहे में खड़ा करके गोली मार देना चाहिए’


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"