कांग्रेस पार्टी ने बदले तीन शहरों के पर्यवेक्षक, ताम्रध्वज, कवासी और महेंद्र तालेड़ा को मिली इन शहरों की जिम्मेदारी

कांग्रेस पार्टी ने बदले तीन शहरों के पर्यवेक्षक, ताम्रध्वज, कवासी और महेंद्र तालेड़ा को मिली इन शहरों की जिम्मेदारी

कांग्रेस पार्टी ने बदले तीन शहरों के पर्यवेक्षक, ताम्रध्वज, कवासी और महेंद्र तालेड़ा को मिली इन शहरों की जिम्मेदारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: December 30, 2019 8:05 am IST

रायपुर: राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कांग्रेस पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त किए तीन शहरों के पर्य​वेक्षको को बदल दिया है। पार्टी ने जगदलपुर, धमतरी और गरियाबंद के पर्यवेक्षकों को बदला है। बता दें कि जगदलपुर में कवासी लखमा, धमतरी में अग्नि चंद्राकर और गरियाबंद में इंदरचंद धाड़ीवाल को पर्यवेक्षक बनाया गया था।

Read More: उद्धव ठाकरे कैबिनेट का विस्तार, अजित पवार ने ली उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ, 36 मंत्री होंगे मंत्रिमंडल में शामिल

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने अपने तीन शहरों के पर्यवेक्षकों को बदलते हुए नए लोगों को जिम्मेदारी दी है। जगदलपुर में पूर्व में मंत्री कवासी लखमा के स्थान पर मंत्री ताम्रध्वज साहू को पर्यवेक्षक बनाया गया है। धमतरी में अग्नि चंद्राकर को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन मंत्री कवासी लखमा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। गरियाबंद पर्यवेक्षक इंदरचंद धाड़ीवाल के बदले महेंद्र तालेड़ा को जिम्मेदारी दी गई है।

Read More: प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, 31 दिसंबर की रात भारी बारिश का अलर्ट, राज्य के 15 शहरों का देखें तापमान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"