गोपाल भार्गव के बयान पर नरेंद्र सलूजा का पलटवार, कहा- भाजपा से दूर हुए तो चूहे हो गए नेता

गोपाल भार्गव के बयान पर नरेंद्र सलूजा का पलटवार, कहा- भाजपा से दूर हुए तो चूहे हो गए नेता

गोपाल भार्गव के बयान पर नरेंद्र सलूजा का पलटवार, कहा- भाजपा से दूर हुए तो चूहे हो गए नेता
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: July 26, 2019 3:47 pm IST

भोपाल: नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने करारा प्रहार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सलूजा ने कहा कि गोपाल भार्गव ने विधायकों का अपमान किया है। नेता पार्टी से दूर हो गए तो इनकी नजर में वे चूहे हो गए। हम तो इन्हें मर्द व शेर मानते है, जिन्होंने सच का साथ दिया है। अभी तो शुरुआत है, आगे कई शेर सच का साथ देंगे।

Read More: Judgementall Hai Kya Movie Review: मेंटल करके छोड़ेगी ‘जजमेंटल’

ज्ञात हो कि भाजपा विधायकों द्वारा सदन में कमलनाथ के पक्ष में वोटिंग करने के मामले को लेकर शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष गोपाल भर्गव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि कांग्रेस यह न समझे की दो चूहा मार कर शेर को लेकर आ जाएंगे।

नेता प्रतिपक्ष भार्गव दो भाजपा विधायकों के कांग्रेस को दिये समर्थन पर बोले कि “चूहा मारकर ये ना समझे कि शेर ले आयेंगे“
यह तो विधायकों का अपमान है।
विधायक भाजपा से दूर हो तो इनकी नज़र में चूहा ?
हम तो इन्हें मर्द व शेर मानते है,जिन्होंने सच का साथ दिया।
अभी कई शेर सच का साथ देंगे।
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) July 26, 2019

Read More: छत्तीसगढ़ के शराब दुकान में मध्यप्रदेश की शराब, 4 सेल्समैन को जेल, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने 1 अगस्त को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में बागी हुए विधायकों को लेकर चर्चा की जाएगी।

Read More: 7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर सरकार की मुहर, बढ़े हुए वेतन के साथ मिलेगा एरियर

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"