बालोद में कांग्रेस तो दल्लीराजहरा में बीजेपी ने मारी बाजी, नगर पंचायत में भाजपा का दिखा दबदबा

बालोद में कांग्रेस तो दल्लीराजहरा में बीजेपी ने मारी बाजी, नगर पंचायत में भाजपा का दिखा दबदबा

बालोद में कांग्रेस तो दल्लीराजहरा में बीजेपी ने मारी बाजी, नगर पंचायत में भाजपा का दिखा दबदबा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: December 24, 2019 5:04 pm IST

बालोद । जिला के दो नगर पालिका और 6 नगर पंचायत के लिये हुए चुनाव का 24 दिसम्बर को मतगणना के बाद परिणाम सामने आ गया है। जहां तक नगर पालिका की बात करे तो बालोद नगर पालिका में कांग्रेस के 12 पार्षद प्रत्याषी विजयी हुए हैं, वहीं भाजपा के 6 पार्षद प्रत्याषी विजयी हुए हैं। दल्लीराजहरा नगर पालिका मे कांग्रेस के 9 पार्षद प्रत्याषी विजयी हुए हैं। वहीं भाजपा के 13 पार्षद प्रत्याषी विजयी हुए हैं।

ये भी पढ़ें- निकाय चुनाव परिणाम: महापौर प्रमोद दुबे को मिली निर्णायक बढ़त, कार्य…

बालोद में कांग्रेस और दल्लीराजहरा में भाजपा का दबदबा है। बालोद जिले के 6 नगर पंचायत की बात करें तो डौण्डी नगर पंचायत में कांग्रेस के 4 पार्षद प्रत्याषी विजयी हुए वहीं भाजपा के 6 पार्षद प्रत्याषी विजयी हुए। डौण्डीलोहारा में कांग्रेस के 3 पार्षद प्रत्याषी विजयी हुए, वही भाजपा के 5 और 7 निर्दलीय पार्षद प्रत्याषी विजयी हुए।

ये भी पढ़ें- निकाय चुनाव के अंतिम परिणाम: बिलासपुर में कांग्रेस का दबदबा, 22 वार…

चिखलाकसा नगर पंचायत में कांग्रेस के 1 पार्षद प्रत्याषी विजयी हुए, वहीं गुरूर नगर पंचायत मे कांग्रेस के 7 पार्षद प्रत्याषी विजयी हुये वही भाजपा के 8 पार्षद प्रत्याषी विजयी हुये। गुंण्डरदेही नगर पंचायत में कांग्रेस के 6 पार्षद प्रत्याषी विजयी हुए वही भाजपा के 8 पार्षद प्रत्याषी विजयी हुए। चुनाव परिणाम के बाद जिला मुख्यालय मे जश्न का माहौल रहा। बाजे गाजे के साथ विजयी प्रत्याषियों व उनके समर्थकों ने रैली भी निकाली।


लेखक के बारे में