प्रदेश में कोरोना के मामलों ने आज लगाया गोता, 35 हजार से कम हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

प्रदेश में कोरोना के मामलों ने आज लगाया गोता, 35 हजार से कम हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

प्रदेश में कोरोना के मामलों ने आज लगाया गोता, 35 हजार से कम हुई एक्टिव मरीजों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: May 28, 2021 2:28 pm IST

भोपाल। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण के मामले में अब स्थिति संभल रही है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 1 हजार 854 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

Read More News: किसानों को ‘न्याय’….भूपेश सरकार ने एक बार फिर ‘जो कहा वो किया

दूसरी ओर 24 घंटे में 63 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं आज 5 हजार 796 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में कुल मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 7 हजार 891   मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।
Read More News: इस पेड़ पर फलते हैं ‘गुलाब जामुन’, शुगर कंट्रोल करने के लिए माना जाता है उपयोगी, जानिए पूरी डिटेल

प्रदेश में अब तक 7 लाख 75 हजार 709  कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक  7 लाख 33 हजार 496 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 34 हजार 322 हो गई है।


लेखक के बारे में