प्रदेश के इन 3 जिलों में बढ़ाया गया ‘कोरोना कर्फ्यू’, शादी विवाह और सामूहिक कार्यक्रमों में 30 मई तक रोक
प्रदेश के इन 3 जिलों में बढ़ाया गया 'कोरोना कर्फ्यू', शादी विवाह और सामूहिक कार्यक्रमों में 30 मई तक रोक
रीवा/सतना/धार। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण में अभी भी कमी नहीं आयी है, जिसके कारण प्रशासन को लगातार जिलों में लागू कोरोना कर्फ्यू की मियाद बढ़ानी पड़ रही है। इसी कड़ी में आज प्रदेश के तीन जिलों में कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है।
ये भी पढ़ें: प्रदेश में विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं अब ओपन बुक सिस्टम से होंगी, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी क…
रीवा जिले में 15 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है, जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सतना जिले में भी कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है, यहां अब 8 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। यहां शादी विवाह अन्य सामूहिक कार्यक्रम में 30 मई तक रोक रहेगी। कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें: मरीजों से अधिक वसूली की शिकायत पर जांच करेगी टीम, प्रदेश सरकार ने ब…
इसके अलावा आज धार जिले में भी कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है, यहां 17 मई सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू बढ़ाया गया है, कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने आदेश जारी किए हैं।
बता दें कि आज मध्यप्रदेश में आज 12 हजार 319 कोरोना मरीज मिले,
मध्यप्रदेश में अब तक 6 लाख 24 हजार 985 संक्रमित,
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 71 मरीजों की मौत,
मध्यप्रदेश में अब तक 6 हजार 074 मरीजों की मौत,
मध्यप्रदेश में आज 09 हजार 643 मरीज डिस्चार्ज,
मध्यप्रदेश में अब तक 5 लाख 29 हजार 667 मरीज स्वस्थ,
मध्यप्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 89 हजार 244 है।

Facebook


