14 दिन गाइडलाइन का पालन किया तो खत्म हो सकता है कोरोना संक्रमण, कलेक्टर ने की लोगों से अपील

Ads

14 दिन गाइडलाइन का पालन किया तो खत्म हो सकता है कोरोना संक्रमण, कलेक्टर ने की लोगों से अपील

  •  
  • Publish Date - May 2, 2020 / 04:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

भोपाल । कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने राजधानी के निवासियों अपील की है। लॉकडाउन बढ़ाने लोगों से 14 दिन का और समय मांगा है। कलेक्टर ने कहा यदि 14 दिन और गाइडलाइन का पालन हो तो भोपाल से कोरोना पूरी तरह खत्म हो जाएगा ।

ये भी पढ़ें- ग्रीन जोन में शराब और पान की दुकानों को खोलने की मिलेगी अनुमति, लेक…

बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 1 मई को सुबह 8 बजे की स्थिति के मुताबिक प्रदेश में मरीजों की संख्या 2 हजार 7 सौ 56 पहुंच है। अब तक कोरोना से प्रदेश में 147 की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा इंदौर में 1545 मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं। जबकि जिले में अब तक 74 मरीजों की मौत हुई है। अगर बात करें प्रदेश की राजधानी भोपाल की, तो यहां पर 526 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि मृतकों की आंकड़ा 15 पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें- 17 मई तक बंद रहेंगी सभी यात्री ट्रेन, लॉक डाउन बढ़ने के बाद रेल मंत…

इंदौर और भोपाल के बाद उज्जैन कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है, यहां अब तक 147 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। वहीं खरगोन में 73 मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं। रायसेन में भी संक्रमितों की संख्या तेजी बढ़ी है, 73 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक प्रदेश में 524 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घऱ वापस लौट चुके हैं।