कोरोना मरीजों पर नहीं होगा आयुर्वेदिक दवाओं का परीक्षण, स्वास्थ्य विभाग ने लगाई रोक

कोरोना मरीजों पर नहीं होगा आयुर्वेदिक दवाओं का परीक्षण, स्वास्थ्य विभाग ने लगाई रोक

कोरोना मरीजों पर नहीं होगा आयुर्वेदिक दवाओं का परीक्षण, स्वास्थ्य विभाग ने लगाई रोक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: October 21, 2020 4:55 am IST

भोपाल। अस्पतालों मे भर्ती कोरोना रोगियों पर आयुर्वेदिक दवाओं का परीक्षण नहीं किया जाएगा। अंग्रेजी और आयुर्वेदिक दवाओं को साथ खाने से शरीर पर क्या असर पड़ेगा, इस संबंध में अभी कोई अध्ययन नहीं है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग ने इस पर रोक लगा दी है। इस तरह के दिशा निर्देश स्वास्थ्य संचालनालय ने जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें- संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर का विवादित बयान, बोली- मदरसों से निकलते हैं आतंकी.. बंद कर

पिछले हफ्ते राज्य तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर यह निर्देश सभी कलेक्टरों और सीएमएचओ को जारी किए गए हैं। निर्देश में ये भी कहा गया है कि कई मरीजों को 100 डिग्री बुखार होने पर भी सीटी स्कैन की रिपोर्ट में बीमारी गंभीर देखने को मिल रही है। लिहाजा, इतने बुखार को भी हल्के में न लें। होम आइसोलेशन में हैं तो इसकी सूचना चलित चिकित्सा ईकाई को दें। फौरन कोविड अस्पताल जाएं।

ये भी पढ़ें- उपचुनाव में बिगड़ेंगे समीकरणों का खेल, नतीजों को निर्दलीय उम्मीदवार देंगे चुनौती !

निर्देशों में ये भी कहा गया है कि ऐसी सर्जरी जिन्हें टालने से मरीज को दो महीने तक कोई दिक्कत नहीं होगी उन्हे टाल दिया जाए। अस्पतालों से मरीजों को होम आइसोलेशन में तभी भेजना को कहा गया है जब सैंपल लेने या लक्षण दिखाने के सात दिन पूरा होने के बाद पिछले तीन दिन से बिना दवा खाए बुखार नहीं आया हो। पिछले चार दिन से मरीज का ऑक्सीजन का स्तर 95 फीसद से ज्यादा हो और सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं हो रही हो।


लेखक के बारे में