कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में 90 और कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 295 नए मामले आए सामने, दो की मौत

कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में 90 और कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 295 नए मामले आए सामने, दो की मौत

कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में 90 और कोरोना मरीजों की पुष्टि, आज कुल 295 नए मामले आए सामने, दो की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: August 5, 2020 6:00 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में 90 और नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि आज ही प्रदेश में 205 मामलों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आज मिले कुल मरीजों की संख्या 295 हो गई है। वहीं, आज 258 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और 2 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: Photo Gallery: इसी माह शुरू होगा राम वन गमन पथ के विकास एवं सौंदर्यीकरण का काम, ऐसी होगी तस्वीर

आज मिले कुल 295 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 10497 हो गई है। इनमें से 7871 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 2555 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 71 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Read More: इस कांग्रेस विधायक की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, फेसबुक पर लिखा- मेरे संपर्क में आने वाले जरूर कराएं टेस्ट

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 142
दुर्ग- 49
बस्तर- 18
राजनांदगांव- 16
महासमुंद- 19
रायगढ़- 10
बलौदाबाजार- 14
जशपुर- 5
सरगुजा- 4
नारायणपुर- 4
जांजगीर- 2
कांकेर- 2
बेमेतरा- 1
कवर्धा- 1
गरियाबंद- 1
बिलासपुर- 1
सूरजपुर- 1
कोण्डागांव- 1
कोरबा- 1
कोरिया- 1
अन्य राज्य- 2

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"