प्रदेश में कोरोना वायरस की टेस्टिंग क्षमता में किया जाएगा इजाफा, 3 दिन में 10 हजार किट की व्यवस्था का लक्ष्य

Ads

प्रदेश में कोरोना वायरस की टेस्टिंग क्षमता में किया जाएगा इजाफा, 3 दिन में 10 हजार किट की व्यवस्था का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - March 30, 2020 / 03:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस की टेस्टिंग क्षमता दुगुना किया जाएगा । कल यानि 31 मार्च तक सैंपल क्षमता बढ़ाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है।

ये भी पढ़ें- इतना मौका मिल जाए कि बस 30 लाख रु कमा सकूं, एमएस धो…

अगले तीन दिनों में हर रोज सैंपल क्षमता 560 तक लाई जाएगी,  अभी रोजाना 280 सैंपल के टेस्टिंग की क्षमता है। सैंपल लेने जाने वाली टीमें भी बढ़ाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें- निगम की फूड सप्लाई सेल ने 18 हजार लोगों तक पहुंचाया खाना, स्वयंसेवी…

आने वाले 3 दिनों में 10 हजार टेस्टिंग किट की व्यवस्था की जाएगी । फिलहाल 1600 किट स्टॉक में मौजूद हैं।