कोरोना: जनधन योजना की राशि निकालने पहुंचे लोगों ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, बैंक के बाहर लगी कतारें
कोरोना: जनधन योजना की राशि निकालने पहुंचे लोगों ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, बैंक के बाहर लगी कतारें
जबलपुर। कोरोना वायरस पर लगाम लगाने लॉकडाउन लगाया गया है। लेकिन लोगों की इसकी परवाह ही नहीं है। जबलपुर में एक के बाद एक कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद भी लोग लॉकडाउन का खुला उल्लंघन कर रहे हैं।
Read More News: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री के अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं दीपिका और
दरअसल सुबह एक ओर जहां लोगों ने राशन, सब्जी खरदीने के दौरान सोशल डिस्टेंस पर लापरवाही बरती तो वहीं बैंक के खुलते ही लोग लॉकडाउन का खुला उल्ल्ंघन करते हुए दिखे। जनधन खाता में सरकार द्वारा पैसा ट्रांसफर करने के बाद आज खाताधारक बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे हैं। शहर के अलग—अलग बैंकों में आज खाते धारकों की भीड़ नजर आ रही है।
Read More News: करिश्मा ने बताया- भयानक था पहले ऑडिशन का अनुभव, देखें तन्ना का ग्लैमरस
अधारताल क्षेत्र में बैंक के बाहर महिलाओं की लंबी कतारें लगी हुई है। इस बीच सोशल डिस्टेंस का भी खुला उल्लंघन किया जा रहा हैं। शासन प्रशासन के टीम भी मूकदर्शक बना हुआ है।
Read More News: उपअभियंता को कोरोना पॉजिटिव होने का वायरल किया फर्जी मैसे

Facebook


