रीति रिवाज से परिवार के सदस्यों की तरह कर रहे लाशों का अंतिम संस्कार, कहा- पुण्य के काम से मिलती है संतुष्टि

रीति रिवाज से परिवार के सदस्यों की तरह कर रहे लाशों का अंतिम संस्कार, कहा- पुण्य के काम से मिलती है संतुष्टि

रीति रिवाज से परिवार के सदस्यों की तरह कर रहे लाशों का अंतिम संस्कार, कहा- पुण्य के काम से मिलती है संतुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: May 1, 2021 1:39 pm IST

धमतरी: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच जब अपने भी साथ छोड़ रहे हैं, तब ऐसे समय में कुछ लोग इंसानियत की मिशाल पेश कर रहे हैं। धमतरी नगर निगम के कर्मचारी कोरोना से मृत लोगों का पूरे रीति-रिवाज के साथ एक परिवार के सदस्य की भांति अंतिम संस्कार कर रहे हैं।

Read More: BAMS डॉक्टर कर रहे थे कोरोना मरीजों का इलाज, प्रशासन की टीम ने दी दबिश

कर्मचारियों ने बताया कि पूरे सुरक्षा उपायों और कोविड नियमों का पालन करते हुए मृत लोगों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने अपना दर्द भी बताया कि वो लोग प्लेसमेंट के कर्मचारी हैं। इस जोखिम भरे काम के लिए अलग से कोई भी प्रोत्साहन राशि नहीं दिया जाता है। साथ ही उनको कोरोना संक्रमित होने का डर भी लगता है, लेकिन इस पुण्य के काम को करने से उन्हें संतुष्टि मिलती है। बता दें कि नगर निगम के 8 कर्मचारियों की कोविड मुक्तिधाम पर ड्यूटी लगाई गई है।

Read More: पूल में चिल कर रही सोन्या अयोध्या.. वीडियो भी किया पोस्ट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"