कोरोना से जंग हार गए डबरा SDM राघवेंद्र पांडे, वेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
कोरोना से जंग हार गए डबरा SDM राघवेंद्र पांडे, वेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
ग्वालियर। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ अब मृतकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जिसके चलते प्रदेश की स्थिति चिंता जनक हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार डबरा एसडीएम राघवेंद्र पांडे का कोरोना से निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि बीते दिनों अचानक तबीयत खराब होने पर कोरोना जांच करवाया था। वहीं रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वेदांता अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। इस बीच आज सुबह पांडे की तबीयत और गंभीर हो गई। जिसके बाद सुबह 8 बजे उनका निधन हो गया।
Read More News: जबलपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल आज होंगे रिटायर्ड, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगा विदाई समारोह
डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद एसडीएम की मौत की पुष्टि की। निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक अफसरों में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें ग्वालियर जिले में जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब मौतों की संख्या बढ़ने से चिंता और बढ़ गई है।
Read More News: छह महीने के बाद इंदौर में आज से खुल गए धर्मस्थल, भक्तों को कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

Facebook


