दमोह उपचुनाव: बाहरी नेताओं के चुनाव प्रचार पर लगाई जाए रोक, पूर्व मंत्री ने कहा- तेजी से फैल रहा संक्रमण, निर्वाचन आयोग जल्द ले फैसला
दमोह उपचुनाव: बाहरी नेताओं के चुनाव प्रचार पर लगाई जाए रोक, पूर्व मंत्री ने कहा- तेजी से फैल रहा संक्रमण, निर्वाचन आयोग जल्द ले फैसला
भोपाल, मध्यप्रदेश। दमोह उपचुनाव में जीत के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने कमर कस ली है। नामांकन जमा करने के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। दूसरी ओर बढ़ते कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को देखते हुए बाहरी नेताओं के प्रचार पर रोक लगाने की भी मांग उठने लगी है।
Read More News: होम आइसोलेशन में रहने वालों को खुद लेनी होगी दवाई, मध्यप्रदेश में आज 2173 नए कोरोना केस, 24 घंटे में 10 मरीजों की मौत
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कोरोना का हवाला देते हुए दमोह में बाहरी नेताओं के चुनाव प्रचार पर रोक लगाने की मांग की है। पीसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। दमोह में संक्रमण न फैले इस पर निर्वाचन आयोग और सरकार को फैसला लेना चाहिए। वहीं बाहरी नेताओं का 1 अप्रैल से दमोह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
Read More News: प्रेमी जोड़ा ने थाने में रचाई शादी, मारपीट और मामला दर्ज होने के बाद आखिरकार राजी हुए दोनों के परिजन
कांग्रेस ने सिंधिया पर साधा निशाना
बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर कांग्रेस ने सिंधिया पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस ने कहा कि स्टार प्रचारकों की सूची में सिंधिया को 10वे नंबर पर रखा। इस पोस्ट पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान दिया। कहा कि कांग्रेस अपने घर को देखे। सिंधिया जी 10वें नंबर के स्टार प्रचारक है। कांग्रेस का तो एक भी नेता 5 प्रदेशों के चुनाव में है ही नहीं।
Read More News: 10 दिनों के स्वैच्छिक लॉकडाउन का निर्णय, लगातार मौतों से दहशत में ग्रामीण, हर व्यक्ति के स्वास्थ्य जांच की मांग

Facebook


