भिलाई। लॉकडाउन में भोपाल में फंसी बेटी के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की आशंका पर भिलाई निवासी बैजंती तनाव सहन नहीं कर पाई। पति ने नोकझोक होने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है।
Read More News: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,967 नए मामले सामने आए, 100 ने तोड़ा दम, संक्रमितों का
जानकारी के अनुसार मृतक बैजंती भिलाई नगर में बीएसएन कॉलोनी की रहने वाली है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि तीसरी बेटी भोपाल में पढ़ाई करती है। लॉकडाउन की वजह से वह फंस गई है। बेटी घर नहीं लौट पा रही थी। भोपाल जाने की अनुमति नहीं मिल रही थी। इसी बात से उसकी मां बैजंती परेशान थी।
Read More News: 94 साल की महिला ने कोरोना को दी मात, डॉक्टर्स और नर्सों ने तालियां बजाकर बुजुर्ग को
बेटी को लाने अक्सर पति से महिला जिद कर रही थी। इस बीच संक्रमण की चपेट में आने की शंका पर पत्नी मायूस रहने लगी थी। वहीं आत्महत्या करने को लेकर पुलिस ने आशंका जताई है कि संभवता इसी वजह से महिला ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read More News: ‘हम पैदल चले जाएंगे, बस हमें रोके ना, कुछ साधन नहीं दे रहें तो पैदल तो जाने दो