रजिस्ट्री कार्यालयों में 13 नवंबर तक बढ़ाई गई समय सीमा, उमड़ी लोगों की भीड़
रजिस्ट्री कार्यालयों में 13 नवंबर तक बढ़ाई गई समय सीमा, उमड़ी लोगों की भीड़
रायपुर। कोरोना संकट काल में पहली बार ऐसा हुआ है जब पहले की तरह ही रजिस्ट्री कार्यालय में लोगों की भीड़ उमड़ी है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा जिले के रजिस्ट्री कार्यालयों में समय सीमा आधे घंटे के लिए बढ़ाया गया है।
Read More News: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मध्यप्रदेश और मरवाही के उपचुनाव में किया जीत का दावा, बताई वजह
यह 13 नवंबर तक रहेगा। बता दें कि दिवाली के मद्देजनर रजिस्ट्री कार्यालयों में समय सीमा आधे घंटे के लिए बढ़ाई गई है।
Read More News: मरवाही उपचुनाव: भाजपा कार्यकर्ताओं पर घड़ी बांटने का आरोप, लोगों ने भाजपा पंडाल में लौटाई घड़ी
कोरोना के दौर में उमड़ी भीड़
कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन में सब कुछ ठप पड़ गया था। लॉकडाउन खुलने के बाद अब धीरे-धीरे सामान्य जीवन पटरी पर लौट रहा है। वहीं बंद पड़े सरकारी कार्यालयों में पहले की तरह काम भी हो रहे हैं। वहीं अब दिवाली के मौके पर लोगों की भीड़ सरकारी कार्यालयों में उमड़ रहे हैं। रजिस्ट्री की समय सीमा बढ़ने के साथ-साथ दिवाली के मौके पर दफ्तर में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
Read More News: दो दिवसीय दौरे पर बिहार रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा- मरवाही और मध्यप्रदेश में तय है कांग्रेस की जीत

Facebook


