उप अभियंता परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को हुआ विभागों का आबंटन, यहां देखिए सूची

उप अभियंता परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को हुआ विभागों का आबंटन, यहां देखिए सूची

उप अभियंता परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को हुआ विभागों का आबंटन, यहां देखिए सूची
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: October 22, 2020 4:23 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा उप अभियंता के लिए आयोजित परीक्षा परिणाम के बाद अभयर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दिए गए विभागों के प्राथमिकता क्रम के अनुसार उन्हें विभागों का आबंटन कर दिया गया है। विभाग आबंटन की सूची व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर 21 अक्टूबर को प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट का अवलोकन कर प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं। नियुक्ति एवं अग्रिम कार्यवाही संबंधित विभाग द्वारा की जाएगी।

Read More: मध्यप्रदेश की गरीब जनता को फ्री में मिलेगा कोरोना वैक्सीन, सीएम शिवराज सिंह ने किया ऐलान

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, व्यापम द्वारा 16 सितम्बर को 6 विभागों के उप अभियंता, सिविल के लिए संयुक्त भर्ती (सीएसई18) परीक्षा आयोजित की गई थी तथा परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम व्यापम के वेबसाइट पर 31 मई 2019 को प्रदर्शित किया गया था। अधिकारियो ने बताया कि रायपुर विकास प्राधिकरण से प्राप्त पत्र आधार पर संचालक मण्डल की बैठक में कोई नई भर्ती नहीं किए जाने संबंधी निर्णय के आधार पर रिक्त 3 पदों के विरूद्ध विभाग का आबंटन नहीं किया गया है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड में उप अभियंता (सिविल) के 7 सीधी भर्ती के पदों पर आबंटन किया है, संविदा के 4 रिक्त पद पर बाद में आबंटन किया जाएगा।

Read More: JCCJ को एक और बड़ा झटका, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष पवन सुल्तानिया ने थामा कांग्रेस का ​हाथ


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"