जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, कोरोना संक्रमण रोकने तय किए मापदंड

Ads

जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, कोरोना संक्रमण रोकने तय किए मापदंड

  •  
  • Publish Date - April 10, 2020 / 08:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

जबलपुर। जिला कलेक्ट्रेट में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई । आपदा प्रबंधन समिति की इस बैठक कोरोना संक्रमण रोकने के उपायों पर चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें- विदिशा में एक साथ मिले 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज, कलेक्टर ने शहर में ल…

बैठक तय किया गया है कि 10 मार्च 2020 के बाद जिले के बाहर से आने वालों के लिए सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म सबमिट करना अनिवार्य किया जाए। बैठक में ये जानकारी दी गई है कि अब तक बाहर से आए 2 हज़ार लोगों ने सेल्फ डिक्लेरेशन दिया है।

ये भी पढ़ें- कैदियों ने जुगाड़ से बनाई फुल बॉडी सेनिटाइजर मशीन, कोरोना संक्रमित …

बैठक में तय किया गया है कि बिना मास्क पहनकर बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाए। बैठक में ये भी तय किया गया है कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने बॉर्डर मैनेजमेंट तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। बॉर्डर मैनेजमेंट के तहत  जिले की सीमाओं पर मेडिकल टीम आवाजाही कर रहे लोगों की जांच करेगी।