इंदौर। इंदौर जिला निर्वाचन आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार लोकसभा चुनाव में किसी भी पोलिंग बूथ पर सिंगल महिला की तैनाती नहीं रहेगी, बल्कि दो या दो से अधिक महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
ये भी पढ़ें:चुनाव करा कर लौट रहे मतदान दल पर हमला, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक
इस बार चुनाव में महिला कर्मचारी को पीठासीन अधिकारी नहीं बनाया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा और परिवार को समय देने के हिसाब से यह तय किया है। साथ ही ये भी कहा गया है कि पोलिंग बूथ पर मतदान दल में काम करने वाली सभी महिलाओं को रात में रुकने की पाबंदी नहीं रहेगी।
ये भी पढ़ें:पहले चरण का मतदान खत्म, कई बड़े नेताओं ने किया मतदान
इंदौर जिले में 2881 मतदान केन्द्र हैं, और इसमें 720 पिंक बूथ बनाए गए हैं जिसमें पूरी टीम महिला ही तैनात होगी। इस बार मतदान दल का गठन इस प्रकार किया जाएगा कि केन्द्र पर केवल पुरुष ही रहे। इसके साथ महिलाओं का दल अलग रहे। वहीं यदि महिला और पुरुष का दल एक साथ बनाया जाता है, तो उस दल में दो महिलाओं को ड्यूटी पर रखा जाएगा। जिले में महिला कर्मचारियों की संख्या पिछले चुनाव में बढ़ी है। इस लिहाज से महिला कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर सुरक्षा के पूरे मापदण्डों पर नजर रखी जा रही है।