भोपाल, मध्यप्रदेश। 15 मई के बाद प्रदेश के कई जिलों में लगी पाबंदी हटाई जा सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इसके संकेत दिए हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि सरकार जनता कर्फ्यू में धीरे धीरे छूट के साथ हटा सकती है।
Read More News: सीएम भूपेश बघेल को किया ट्वीट, कहा- वर्चुअल मीटिंग के लिए 3 दिन बाद लिंक भेजना अशोभनीय
कोरोना के मामलों में कमी आने पर सीएम शिवराज ने कहा कि सभी के सहयोग से केस में कमी आ रही है। वहीं लबी पांबदी को हटाने पर सीएम ने कहा कि 5 प्रतिशत से कम पॉजीटिविटी रेट वाले जिलों को 15 मई के बाद राहत मिलेगी। वहीं अन्य जिलों में जनता कर्फ्यू में धीर-धीरे छूट दी जाएगी। बता दें कि प्रदेश के 4 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से कम है। ऐसे में इन जिलों को 15 मई के बाद से राहत मिल सकती है।
Read More News: संदेश…मध्यप्रदेश की राजनीति में हिमंत बिस्व सरमा साबित होंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया?
आईबीसी24 के साथ खास बातचीत में सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में जल्द ही कोरोना कंट्रोल होगा। मई महीने में काफी हद तक कोरोना काबू हो जाएगा। इसके साथ ही हम कोरोना की तीसरी लहर के लिए भी से एक्शन प्लान बनाकर पूरी तैयारी कर रहे हैं।
Read More News: व्यवस्थाओं की समीक्षा, कहा- कोरोना का टैस्ट हर नागरिक का अधिकार
ब्लैक फंगस का नि:शुल्क किया जाएगा इलाज
मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस ने दस्तक दिया है। कई मरीजों ब्लैक फंगस की शिकायत को लेकर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इसे लेकर सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच आज मुख्यमंत्री शिवराज ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने बढ़ते केस को देखते हुए सभी मरीजों का नि:शुल्क इलाज का ऐलान किया है। बता दें कि प्रदेश में पहले फेस में जबलपुर और भोपाल मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगल यूनिट शुरू की जा रही है। इसके आलवा कोविड और नॉन कोविड मरीजों के लिए अलग-अलग ओटी की व्यवस्था की गई है। मंत्री सारंग ने बताया कि आज आपात बैठक में इस बीमारी की रोकथाम का रोडमेप तैयार किया गया है।
Read More News: एक्शन में राजभवन! क्या इस बार भी राजभवन सरकार को कोई एडवाइजरी जारी करता है?