मुख्यमंत्री, मंत्रियों को क्या बोलना चाहिए ये भी समझ नहीं, यूपी के मंत्री ने पीसी शर्मा के बयान पर किया पलटवार

Ads

मुख्यमंत्री, मंत्रियों को क्या बोलना चाहिए ये भी समझ नहीं, यूपी के मंत्री ने पीसी शर्मा के बयान पर किया पलटवार

  •  
  • Publish Date - February 25, 2019 / 03:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

इंदौर । जुड़वा भाइयों की हत्या मामले में यूपी के मंत्री ने एमपी के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा पर पलटवार किया है। पीसी शर्मा ने सतना के दो सगे भाइयों की हत्या के बाद योगी सरकार पर आरोप मढ़ते हुए उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। अब पीसी शर्मा के बयान पर योगी सरकार में परिवहन मंत्रालय संभाल रहे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तीखा वार किया है।

ये भी पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल आज एक दिवसीय यूपी दौरे पर, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

इंदौर पहुंचे यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री, मंत्रियों क्या बोलना चाहिए, क्या नहीं बोलना चाहिए ये समझ नहीं पा रहे हैं। कमलनाथ सरकार में समस्या का समाधान करने की क्षमता नहीं है, तो दूसरे पर आरोप मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, इसकी आवश्यकता नहीं है। योगी के मंत्री ने दावा किया कि यूपी में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। डकैत अपराध छोड़ चुके हैं या जेल के अंदर हैं। स्वतंत्र देव सिंह के मुताबिक जब से योगी आये हैं, सैंकड़ो गुंडों बदमाशों के एनकाउंटर करवाए गए हैं। एमपी सरकार में कानून व्यवस्था फेल है, यह एक बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।