Karnataka Congress Crisis/Image Credit: X Handle
Karnataka Congress Crisis: बेंगलुरु: कर्नाटक में पिछले दो दिनों से सत्ता परिवर्तन की अटकले काफी ज्यादा तेज हो चुकी है। इसी बीच कांग्रेस विधायक आर. वी. देशपांडे का एक बड़ा बयान सामने आया है। विधायक देशपांडे ने अपने बयान में कहा कि, अगले 24 घंटे में सिद्धारमैया इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, ‘मुख्यमंत्री ने पहले ही इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है और वह कल 28 मई 2026 को इस्तीफा दे सकते हैं। (Karnataka Congress Crisis) विधायक चाहते थे कि वह अपने पद पर बने रहें, लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने आलाकमान को जुबान दी है। अब आलाकमान ही तय करेगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।’
वहीं दूसरी तरफ सीएम सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद मंत्री एचके पाटिल का भी बयान सामने आया है। मंत्री पाटिल ने अपने बयान में कहा कि, ‘हमने अपनी चिंताएं जाहिर कीं, लेकिन वे चुप रहे। हम दोबारा मिल सकते हैं।’ कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा, ‘कल CM की नाश्ते पर होने वाली बैठक के बाद सब कुछ सामने आ जाएगा। (Karnataka Congress Crisis) वह सिर्फ यही बताएंगे कि क्या चर्चा हुई और आगे उनकी क्या योजना है। तब तक, हमें बस इंतजार करना होगा, क्योंकि आधिकारिक तौर पर अभी किसी को कुछ भी पता नहीं है।’
#WATCH | Bengaluru | Congress MLA R. V. Deshpande says, “The Chief Minister has already decided to resign and he may resign tomorrow. MLAs wanted him to continue, but he said that I have given my word to the high command…The high command will decide who the next chief minister… pic.twitter.com/5oN901H4oY
— ANI (@ANI) May 27, 2026
Karnataka Congress Crisis: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकत का समय मांगा है। इस खबर के सामने आते ही सत्ता परिवर्तन की अटकलों को और हवा मिल गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह अटकलें जोर पकड़ रही हैं कि सिद्धरमैया गुरुवार (28 मई 2026) को इस्तीफा दे सकते हैं, (Karnataka Congress Crisis) जिससे उनके उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।
कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार सिद्धरमैया राज्यपाल गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। कांग्रेस आलाकमान राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिद्धरमैया और शिवकुमार के साथ घंटों चर्चा की और उनसे अलग-अलग भी मुलाकात की।
इन्हे भी पढ़ें:-