Jashpur Me Barish: छत्तीसगढ़ में तेज आँधी-तूफान ने मचाई तबाही, 5 की दर्दनाक मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Ads

Jashpur Me Barish: जशपुर में बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। बिजली की चपेट में आने से पांच की मौत हो गई।

Jashpur Me Barish/Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • जशपुर में तेज आँधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित
  • आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौत, कई पेड़ और बिजली खंभे गिरे
  • टोल प्लाजा के 7 कंप्यूटर सिस्टम खराब होने से वाहनों की लंबी कतारें लगीं

Jashpur Me Barish: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है,वही, जशपुर के लोदाम थाना क्षेत्र में देखते ही देखते तेज आँधी, झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज गरज और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई, तेज अंधी में टोल प्लाजा के सात कंप्यूटर सिस्टम खराब हो गए, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं कई जगह पेड़ उखड़ गए।

5 मवेशियों की मौत, टोल प्लाजा के सिस्टम ठप

लोदाम थाना क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक मौसम (Jashpur Me Barish) का मिजाज बदल गया। तेज आँधी के साथ हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वज्रपात की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात और बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। वहीं तेज गरज और वज्रपात की चपेट में आने से टोल प्लाजा के सात कंप्यूटर सिस्टम पूरी तरह खराब हो गए। कंप्यूटर सिस्टम बंद होने के कारण टोल टैक्स जमा करने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

जनजीवन पूरी तरह प्रभावित

इधर कृषि उपज मंडी जांच केंद्र में आम के पेड़ की डाल गिरने से भी नुकसान हुआ है। अचानक आई तेज आँधी (Jashpur Me Barish) से मंडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौसम के अचानक बदले इस मिजाज से पूरे लोदाम थाना क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित नजर आया। फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है और लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें

जशपुर में मौसम अचानक क्यों बदला?

पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणाली के प्रभाव से तेज आँधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई।

आकाशीय बिजली गिरने से कितना नुकसान हुआ?

वज्रपात की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई और टोल प्लाजा के कई कंप्यूटर सिस्टम खराब हो गए।

टोल प्लाजा में वाहनों की लंबी कतार क्यों लगी?

बिजली गिरने से सात कंप्यूटर सिस्टम बंद हो गए, जिससे टोल टैक्स वसूली प्रभावित हुई।

क्या जशपुर में बिजली और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई?

हाँ, तेज आँधी में पेड़ और बिजली खंभे गिरने से यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई।

प्रशासन ने लोगों को क्या सलाह दी है?

प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।