डाॅक्टर ने की खुदकुशी, बंद कमरे में फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली लाश, कारण अज्ञात

Ads

डाॅक्टर ने की खुदकुशी, बंद कमरे में फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली लाश, कारण अज्ञात

  •  
  • Publish Date - December 30, 2020 / 03:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

रायपुर। राजधानी के देवेंद्र नगर इलाके में एक डाॅक्टर ने खुदकुशी कर ली। उसकी लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को फंदे से नीचे उतारा। शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया ।

Read More News: मोदी और योगी की तस्वीर के साथ किया विदेशी कंपनी के मोबाइल का विज्ञापन, मंत्री के भाई के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

जानकारी के अनुसार मृतक डॉ हेमंत देवांगन धमतरी का रहने वाला है। मेकाहारा में ईएनटी का स्टूडेंट था और देवेंद्र नगर में आकाश गैस एजेंसी के पास किराए के मकान पर रह रहा था। वहीं अज्ञात कारणों से उसने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से न ही फोन उठा रहा था और न ही क्लास आ रहा था । इसके बाद जब परिचितों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी लाश कमरे में फांसी के फंदे पर मिली।

Read More News: CG Ki Baat: नगरनार में विनिवेश…अपनी फैक्ट्री, अपना प्रदेश! विपक्ष ने पूछा- प्लांट खरीदने के लिए कहां से आएगा पैसा? 

घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिसके चलते आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक डाॅक्टर का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है ।

Read More News: ‘लव जिहाद’ कानून का कोड़ा तैयार! कांग्रेस ने पूछा- धर्मांतरण के तो खिलाफ हैं, लेकिन नए कानून की आखिर क्या जरुरत क्या थी?