संपत्ति विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को कार से कुचला, हालत गंभीर

Ads

संपत्ति विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को कार से कुचला, हालत गंभीर

  •  
  • Publish Date - September 18, 2020 / 04:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई को कार से कुचल दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज से मिल सकेंगे परिजन, इस राज्य की सरकार ने जारी किया आदेश

मामला थाना क्षेत्र का है, जहां सरोरा में टाइल्स की फैक्ट्री का संचालन करने वाले योगेश अग्रवाल और उनके भाई के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि योगेश अग्रवाल ने अपने छोटे भाई पर कार चढ़ा दी। इस घटना में योगेश अग्रवाल का छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Read More: शहर में कल से सुबह 6 से रात 9 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश