SAGE Startup Spark 2.0: सेज यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय “सेज स्टार्टअप स्पार्क 2.0 का आयोजन.. युवा प्रतिभाओं ने सीखें विचारों को सफल व्यवसाय में बदलने के गुर

Ads

SAGE Startup Spark 2.0: सेज यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप स्पार्क 2.0 में नवाचार, निवेश, उद्यमिता और युवा स्टार्टअप्स को मिला मंच।

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 02:39 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 02:39 PM IST

SAGE Startup Spark 2.0 || Image-SAGE University Indore

HIGHLIGHTS
  • सेज यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय स्टार्टअप स्पार्क 2.0 का शुभारंभ।
  • उद्योग विशेषज्ञों और निवेशकों ने युवाओं को दिए सफलता के मंत्र।
  • स्टार्टअप पिचिंग सत्र में छात्रों ने प्रस्तुत किए नवाचारपूर्ण विचार।

इंदौर: सेज यूनिवर्सिटी इंदौर में आयोजित दो दिवसीय “सेज स्टार्टअप स्पार्क 2.0” का शुभारंभ उत्साह, नवाचार और उद्यमिता के जोश के साथ हुआ। (SAGE Startup Spark 2.0) कार्यक्रम का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं, स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां नए विचारों को सफल व्यवसाय में बदलने के लिए मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर साक्षी बंसल, मैनेजिंग डायरेक्टर, द सेज ग्रुप ने स्वागत उद्बोधन देते हुए युवाओं को नवाचार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जतिन आहूजा, फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, बिग बॉय टॉयज (BBT) रहे। उन्होंने अपनी उद्यमिता यात्रा के अनुभव साझा करते हुए व्यवसाय निर्माण, चुनौतियों और सफलता के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से अपने विचारों पर विश्वास रखने और उन्हें वास्तविकता में बदलने का आह्वान किया।

पहली पैनल चर्चा में उद्योग जगत के प्रमुख विशेषज्ञों अमित जैन (Ashika Global Family Office Services), जिमिश कपाड़िया (Growth Sense Venture Fund), डॉ. संदीप कोचर (Life Strategist एवं TEDx Speaker), अंकुर जैन (Founder, Sunstone) तथा अनय माशरुवाला (Venus Engineering Works) ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने स्टार्टअप निवेश, व्यवसाय विस्तार, नेतृत्व और भविष्य के अवसरों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी फैसिलिटेशन सेंटर (IPFC) का उद्घाटन भी किया गया। यह केंद्र नवाचारों और बौद्धिक संपदा संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

दूसरी पैनल चर्चा में साक्षी बंसल (MD, The SAGE Group एवं CGO, Intex), रितिका आहूजा (COO, Big Boy Toyz Ltd.), साक्षी अग्रवाल (Director, PATH Foundation) और पूजा अरंभन (Founder, IIV Health) ने भाग लिया। चर्चा में महिला नेतृत्व, हेल्थ-टेक, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम में उभरते अवसरों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

आयोजन के अंतर्गत स्टार्टअप पिचिंग और आइडिया पिचिंग सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें युवा उद्यमियों और विद्यार्थियों ने अपने नवाचारों एवं बिजनेस मॉडल को निवेशकों और विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से मूल्यवान सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

समापन सत्र में निपुण अग्रवाल, डायरेक्टर, PATH India Ltd. ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए सफल स्टार्टअप निर्माण, नेतृत्व क्षमता और दीर्घकालिक व्यवसायिक रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए। यह आयोजन डॉ. संजीव अग्रवाल, माननीय कुलाधिपति, सेज यूनिवर्सिटी इंदौर एवं सीएमडी, द सेज ग्रुप के मार्गदर्शन तथा सुश्री साक्षी बंसल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके दूरदर्शी नेतृत्व के तहत सेज यूनिवर्सिटी लगातार नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मध्य भारत के प्रमुख स्टार्टअप आयोजनों में शामिल सेज स्टार्टअप स्पार्क 2.0 युवाओं को उद्योग जगत से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनने के लिए प्रेरित कर रहा है।

 

इन्हें भी पढ़ें:

इबोला से निपटने और टीका विकसित करने के लिए अफ्रीका को अपने संसाधन लगाने होंगे: अफ्रीका सीडीसी प्रमुख

गोवा सरकार ने मच्छरों को भगाने के लिए अनधिकृत फॉगिंग पर प्रतिबंध लगाया

वीएमसी ने नीलामी के लिए तृणमूल सांसद पठान के कब्जे वाले भूखंड की कीमत तय की

अनंत अंबानी ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय का दौरा किया, मोहन भागवत से मिले

पिछले डेढ साल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 30 शिशुओं को बेचा गया: दिल्ली पुलिस की जांच

Q1. सेज स्टार्टअप स्पार्क 2.0 का उद्देश्य क्या है?

Ans: युवाओं, स्टार्टअप्स और निवेशकों को जोड़कर उद्यमिता एवं नवाचार को बढ़ावा देना।

Q2. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कौन थे?

Ans: बिग बॉय टॉयज के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर जतिन आहूजा मुख्य वक्ता रहे।

Q3. कार्यक्रम में कौन-कौन सी प्रमुख गतिविधियां आयोजित हुईं?

Ans: पैनल चर्चा, स्टार्टअप पिचिंग, आइडिया प्रस्तुति और IPFC केंद्र का उद्घाटन।