LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 20 June 2026: परभणी हनुमान मंदिर की छत गिरी, अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत

Ads

Today Live Breaking News and Updates 20 June 2026: सीएम धामी ने खोला खजाना, 4400 मजदूरों के खाते में ट्रांसफर किए 11 करोड़

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 09:19 AM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 10:42 PM IST
The liveblog has ended.

Today Live Breaking News and Updates 20 June 2026  परभणी: महाराष्ट्र के परभणी तालुका के यशवाड़ी गांव में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक हनुमान मंदिर परिसर में बने सभा मंडप के पिलर और छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। बताया जा रहा है कि, छत गिरने से मलबे के नीचे करीब 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे हुए थे। (Parbhani Hanuman Mandir Hadsa) वहीं इस हादसे में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 25 से ज्यादा घायलों को रेस्क्यू के बाद इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल में कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जार रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि, इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Today Live Breaking News and Updates 20 June 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के 4400 से अधिक श्रमिक लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से लगभग 11 करोड़ रुपये की धनराशि का अंतरण किया।

CM Pushkar Singh Dhami News मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बोर्ड की विवाह उपरांत सहायता, मृत्यु उपरांत अनुदान, प्रसूति सुविधा तथा शिक्षा सहायता योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में वन क्लिक के माध्यम से यह राशि वितरित की।

The liveblog has ended.