1 अप्रैल से अब ऑनलाइन ही जमा होंगे बिजली बिल, उपभोक्ताओं को होंगे ये फायदें

Ads

1 अप्रैल से अब ऑनलाइन ही जमा होंगे बिजली बिल, उपभोक्ताओं को होंगे ये फायदें

  •  
  • Publish Date - March 30, 2021 / 05:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

भोपाल। अगर आप बिजली बिल का ऑफलाइन भुगतान करते हैं तो अपनी यह आदत बदल लें, ऐसा इसलिए क्‍योंकि बिजली के एक अप्रैल से ऑनलाइन जमा होंगे। ऑफलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। उपभोक्ता एमपी ऑनलाइन, बिजली कंपनी के पोर्टल, क्रेडिट और डेबिट कार्ड सहित, अन्य मोबाइल एप के जरिये ऑनलाइन बिल जमा कर सकेंगे।

Read More News: मार्च में मई का कहर, प्रदेश के 5 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी

प्रदेश के मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एक एक अप्रैल से ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं, जो भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर संभाग में लागू होंगे। इस व्यवस्था का फायदा भोपाल शहर के चार लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा।

Read More News: तेंदुलकर, बद्रीनाथ, यूसुफ के बाद इरफान पठान भी आए कोरोना की जद में, रायपुर में आयोजित रोड

गौरतलब है कि ऑफलाइन बिल जमा करने में काफी दिक्कते होती थी, जैसे बिजली कंपनी को काउंटर खोलने पड़ते थे जहां अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी पड़ती है, रिकार्ड रखना पड़ता था। काउंटर समय पर न खुले तो उपभोक्ताओं को घंटों कतार में खड़े होकर बिल भरने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था।

Read More News: कोरोना की वजह से होली का व्यापार हुआ चौपट, 35 हजार करोड़ रु के नुकसान का अनुमान, चीन को भी लगा बड़ा झटका

उपभोक्ताओं को होंगे ये फायदें

घरेलू उपभोक्ताओं को बिल जमा करने कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
बिजली दफ्तर तक आने-जाने में खर्च होने वाला समय और लगने वाला ईंधन बचेगा।
घरेलू उपभोक्ताओं को बिल की कुल राशि में न्यूनतम पांच रुपये से लेकर 20 रुपये तक की छूट मिलेगी।
व्यवसायिक उपभोक्ताओं को अधिकतम एक हजार रुपये तक की छूट मिल सकती है।
यह छूट ऑनलाइन मिलेगी, बिल की राशि से कम हो जाएगी।
उपभोक्ताओं को आसानी से कम समय में राशि जमा करने पर रसीद की सॉफ्ट प्रति मिल जाएगी।
ऑनलाइन राशि जमा करने पर खुद के खाते से होने वाला ट्रांक्शन भी सबूत के तौर पर सुरक्षित कर सकेंगे।

Read More News:  7 दिनों तक आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी दुकानें बंद रहेंगी, जशपुर का ये इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित

शीर्ष 5 समाचार