Reliance Jio Freedom Plan: Jio ने फिर किया बड़ा धमाका! नया Freedom Plan लॉन्च, कम कीमत में इतने सारे फायदे कि हर कोई पूछ रहा है ये कैसे संभव

Ads

Reliance Jio Freedom Plan: Jio ने नया प्लान JioFiber और Jio AirFiber यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। ग्राहक इस प्लान को आसानी से खरीद सकते हैं। इसके लिए उन्हें Jio की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप का इस्तेमाल करना होगा। कंपनी ने इस प्लान को यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पेश किया है।

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 12:53 PM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 01:06 PM IST

(Reliance Jio Freedom Plan/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • JioFiber और Jio AirFiber यूजर्स के लिए नया प्लान।
  • 10,000 रुपये में मिलेगी 15 महीने की वैलिडिटी।
  • 100Mbps तक हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा।

नई दिल्ली: Reliance Jio Freedom Plan: रिलायंस जियो ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए नया Jio Freedom Plan लॉन्च किया है। कंपनी का यह प्लान JioFiber और Jio AirFiber दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यूजर्स को इसे Jio की आधिकारिक वेबसाइट और MyJio ऐप के जरिए खरीद सकते हैं। इस प्लान (Reliance Jio Freedom Plan) की सबसे खास बात इसकी लंबी 15 महीने की वैलिडिटी है।

10 हजार रुपये में मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

Jio Freedom Plan की कीमत 10,000 रुपये रखी गई है। इस प्लान (Reliance Jio Freedom Plan) में ग्राहकों को 100Mbps तक की डाउनलोड और अपलोड स्पीड मिलती है। इसके साथ ही पूरी वैलिडिटी के दौरान अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा का फायदा दिया जाता है। ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स, ऑनलाइन गेमिंग और वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए यह प्लान उपयोगी हो सकता है।

इंटरनेट के साथ मिलेगा OTT और टीवी एंटरटेनमेंट

इस प्लान में ग्राहकों को 1,000 से ज्यादा टीवी चैनल्स का एक्सेस भी मिलता है। यूजर्स JioTV ऐप के जरिए इन चैनल्स का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान में कई लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स की सुविधा भी शामिल है। इसमें JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Sun NXT, Hoichoi, Discovery+, TimesPlay और ShemarooMe जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। साथ ही कंपनी इस प्लान के साथ फ्री सेट-टॉप बॉक्स भी उपलब्ध करा रही है।

Airtel से मुकाबले में Jio का नया दांव

Jio का यह प्लान (Reliance Jio Freedom Plan) उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जिन्हें तेज इंटरनेट के साथ मनोरंजन की सुविधा भी चाहिए। वहीं, Airtel भी अपने ग्राहकों को ब्रॉडबैंड प्लान उपलब्ध कराता है। कंपनी का शुरुआती ब्रॉडबैंड प्लान 499 रुपये का है जिसमें 40Mbps स्पीड और टेलीफोन कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस तरह Jio ने लंबी वैलिडिटी और अतिरिक्त सुविधाओं के साथ ब्रॉडबैंड बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है।

इन्हें भी पढ़ें:

Jio Freedom Plan किसके लिए लॉन्च किया गया है?

Jio ने यह प्लान JioFiber और Jio AirFiber यूजर्स के लिए पेश किया है, जिसमें हाई-स्पीड इंटरनेट और एंटरटेनमेंट सुविधाएं मिलती हैं।

Jio Freedom Plan की कीमत कितनी है?

इस प्लान की कीमत 10,000 रुपये रखी गई है और इसकी वैलिडिटी 15 महीने की है।

इस प्लान में कितनी इंटरनेट स्पीड मिलती है?

Jio Freedom Plan में ग्राहकों को 100Mbps तक की डाउनलोड और अपलोड स्पीड उपलब्ध कराई जाती है।

क्या इस प्लान में OTT और टीवी चैनल की सुविधा मिलती है?

हां, इसमें 1,000 से ज्यादा टीवी चैनल्स के साथ कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी दिया जाता है।