हड़ताल से लौटकर रोजगार सहायिका ने की खुदकुशी की कोशिश, गंभीर हालत में जगदलपुर रेफर

हड़ताल से लौटकर रोजगार सहायिका ने की खुदकुशी की कोशिश, गंभीर हालत में जगदलपुर रेफर

हड़ताल से लौटकर रोजगार सहायिका ने की खुदकुशी की कोशिश, गंभीर हालत में जगदलपुर रेफर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: January 14, 2021 5:48 pm IST

केशकालः कोंडागांव जिले के ओडकापारा गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि एक रोजगार सहायिका ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। महिला को स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया है, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जगदलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही नायाब तहसीलदार, टीआई, जनपद सीईओ मौके पर पहुंचे हैं।

Read More: राम सेतु का निर्माण कैसे किया गया था? इस रिसर्च से सामने आएंगे कई रहस्य

मिली जानकारी के अनुसार मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है, जहां एक रोजगार सहायिका तन्नू मरकाम ने जहर खा लिया है। बताया गया कि रोजगार सहायिका ग्राम पंचायत सोनपुर पदस्थ है और आज उसने हड़ताल से वापस आते ही जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। फिलहाल तन्नू मरकाम को गंभीर हालत में जगदलपुर रेफर किया गया है। बता दें कि रोजगार सहायक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Read More: इंग्लैंड के क्रिकेटर मोइन अली कोरोना के नए स्ट्रेन के पॉजिटिव निकले

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"