रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से संचालित 10वीं-12वीं की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है। बता दें कि प्रदेश के 29 मूल्यांकन केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं के जांच का कार्य किया जा रहा था जो अब संपन्न हो चुका है।
यह भी पढ़ें : आजम खान पर फिर गिरी निर्वाचन आयोग की गाज, 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर लगाया बैन
शिक्षकों की नियमित उपस्थिति की वजह से चुनाव के बावजूद समय पर मूल्यांकन का कार्य समाप्त कर लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया कि 10 मई तक 10वीं 12वीं दोनों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।