एयर इंडिया 2027 की दूसरी छमाही में पेश करेगी नया मनोरंजन मंच

Ads

एयर इंडिया 2027 की दूसरी छमाही में पेश करेगी नया मनोरंजन मंच

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 01:07 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 01:07 PM IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) एयर इंडिया अपनी उड़ानों में एक नए मंच की पेशकश करने जा रही है, जो यात्रियों के लिए मनोरंजन, लॉयल्टी, वाणिज्य और यात्रा सेवाओं को एक साथ जोड़ेगा।

यात्रियों के डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाने की तैयारी के साथ ही यह नया इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट (आईएफई) मंच एयरलाइन के अतिरिक्त राजस्व को बढ़ाने में भी मदद करेगा।

एयर इंडिया के मुख्य डिजिटल एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी सत्य रामास्वामी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एयरलाइन द्वारा विकसित इस नए मंच को 2027 की दूसरी छमाही से चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इस डिजिटल मंच की शुरुआत अगले साल मिलने वाले नए बड़े आकार के विमानों से की जाएगी।

इस मंच की प्रमुख विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताते हुए रामास्वामी ने कहा कि इसके जरिए वाणिज्य से जुड़ी कई तरह की गतिविधियां की जा सकती हैं।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय