सानो (जापान), 22 सितंबर (भाषा) भारत ने जापान के खिलाफ बारिश के कारण पांच पांच ओवर का कर दिए गए ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 32 रन बनाए।
भारत की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। अभिषेक शर्मा खाता अभी नहीं खोल पाए जबकि संजू सैमसन ने नौ, इशान किशन ने तीन और तिलक वर्मा ने नाबाद एक रन का योगदान दिया।
जापान की तरफ से चार्ली हारा हिंज ने 17 रन देकर दो विकेट लिए। इब्राहिम तकाहाशी और बेंजामिन इटो डेविस ने एक एक विकेट लिया।
भाषा
पंत
पंत