आकाशवाणी में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, आकाशवाणी, प्रसार भारती, DPR के नाम से खोल रखा था फर्जी ऑफिस

आकाशवाणी में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, आकाशवाणी, प्रसार भारती, DPR के नाम से खोल रखा था फर्जी ऑफिस

आकाशवाणी में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, आकाशवाणी, प्रसार भारती, DPR के नाम से  खोल रखा था फर्जी ऑफिस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: March 19, 2021 8:41 am IST

रायपुर । आकाशवाणी में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी ऑफिस खोलकर नियुक्ति करने का मामला उजागर हुआ है। आरोपी ने आकाशवाणी, प्रसार भारती, DPR के नाम से  फर्जी ऑफिस  खोल रखा था।

पढ़ें- असम के चुनावी मैदान में राहुल गांधी करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां.. आज से दो दिन कई सभाएं

 पुलिस को न्यूज कलेक्शन के नाम से कई लोगों की फर्जी नियुक्ति की  शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने दबिश दी है।

 पढ़ें- महामारी पर सियासी लड़ाई! कोरोना के खिलाफ जंग में सा..

पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिजीत शर्मा को  गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ऑफिस में  आकाशवाणी,प्रसार भारती के अधिकारियों के नाम का बोर्ड लगा रखा था । फर्जी लेटर पैड से  नियुक्ति की जा रही थी। पुलिस ऑफिस के दस्तावेज खंगाल रही है।

पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल असम में कर रहे Door To Door कैंपेनि…

भारत सरकार के अधिकारियों की फर्जी सील भी ऑफिस से बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक  मुख्य आरोपी अभिजीत शर्मा रायपुर की कई बड़ी होटलों में इंटरव्यु आयोजित करके लोगों की भर्ती करता था, भर्ती के नाम पर उम्मीदवारों से बड़ी रकम भी ऐंठता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, पुलिस इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/vF4T1XOpmmc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में