कलेक्टर के निर्देश पर किसानों को मिली पदयात्रा की अनुमति, सैकड़ों की संख्या रायपुर की ओर हुए रवाना

कलेक्टर के निर्देश पर किसानों को मिली पदयात्रा की अनुमति, सैकड़ों की संख्या रायपुर की ओर हुए रवाना

कलेक्टर के निर्देश पर किसानों को मिली पदयात्रा की अनुमति, सैकड़ों की संख्या रायपुर की ओर हुए रवाना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: November 4, 2019 7:19 am IST

राजिम: अपनी मांगों को लेकर राजिम से रायपुर तक पदयात्रा पर निकले किसानों को जिला कलेक्टर के निर्देश पर छोड़ दिया गया है। वे एक बार फिर किसान रायपुर की ओर रवाना हो गए हैं। बता दें कि धान की राशि का भुगतान पिछले 4 महीने से नहीं मिलने से परेशान होकर विरोध में पदयात्रा कर रहे किसानों को एसडीएम के निर्देश पर जेल में कैद कर लिया था। मंडी गेट परिसर में ही अस्थायी जेल बनाकर किसानों को कैद कर लिया था। इस मामले में एसडीएम ने कहा है कि पदयात्रा के लिए किसानों ने अनुमति नहीं ली है। बिना अुनमति के प्रदर्शन कर वाले किसानों पर कार्रवाई की जाएगी।

Read More: दो दिवसीय दुबई प्रवास पर जाएंगे सीएम कमलनाथ, दिल्ली में सोनिया गांधी से भी कर सकते हैं मुलाकात

जेल में कैद किए जाने के बाद किसानों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि या तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए या फिर पदयात्रा करने दिया जाए। किसानों की मांग पर जिला कलेक्टर ने उन्हें पदयात्रा की अनुमति दी गई है।

Read More: मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के सफाई अभियान से हड़कंप, नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त निकले दौरे पर

आपको बता दें कि राजिम इलाके के 100 से अधिक किसानों ने 4 माह पहले राजिम कृषि उपज मंडी में अपना धान बेचा था। धान बेचने के 4 माह बीत जाने के बाद भी किसानों को भुगतान नहीं किया गया है। पेमेंट नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। परेशान ​होकर सभी किसान पदयात्रा कर रायपुर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसानों ने जनप्रतिनिधि और प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंतत: पेरशान होकर किसानों ने राजिम से लेकर रायपुर तक पदयात्रा की तैयारी कर रहे हैं।

Read More: महिला कर्मचारी से संबंध बनाना McDonald के CEO को पड़ा भारी, कंपनी ने दिखाया बाहर का रास्ता

किसानों की बात करने वाली भूपेश सरकार के खिलाफ अब किसानों का गुस्सा नजर आ रहा है। पहली बार है जब इतनी बड़ी तादाद में किसान भूपेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर उतारू हो गई है। आपको बातदें कि सीएम भूपेश ने किसानों की स्थिति सुधारने के लिए 2500 रूपए में धान खरीदी के साथ ही अब बोनस देने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर भुगतान नहीं मिलने से किसान हलाकान हैं।

Read More: भाजपा सांसदों ने सीएम भूपेश बघेल की सर्वदलीय बैठक में शामिल होने से किया इनकार, कहा- नहीं मिली सूचना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"