जान से खिलवाड़ : बिना अनुमति के पिता ने कराई बेटी की शादी, परिवार समेत गांव के 69 लोग हुए संक्रमित, केस दर्ज 

जान से खिलवाड़ : बिना अनुमति के पिता ने कराई बेटी की शादी, परिवार समेत गांव के 69 लोग हुए संक्रमित, केस दर्ज 

जान से खिलवाड़ : बिना अनुमति के पिता ने कराई बेटी की शादी, परिवार समेत गांव के 69 लोग हुए संक्रमित, केस दर्ज 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: May 10, 2021 2:49 am IST

पेंड्रा, छत्तीसगढ़। कोरोना के बढ़ते कहर के बावजूद लोग लापरवाही करने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला पेंड्रा जिले का है। जहां एक परिवार ने बिना अनुमति के ही बेटी की शादी कराई। इस दौरान कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। 

Read More News: कोरोना वायरस को जैविक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने चीन ने की थी जांच, मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक साथ कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। जांच में पारिवारिक सदस्यों के सहित गांव के 69 लोग संक्रमित पाए गए। एक साथ 69 लोगों के संक्रमित होने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। गौरेला थाना के अंजनी गांव का यह पूरा मामला है। जिला प्रशासन ने गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। 

Read More News: छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी खबर! कम हुआ नए कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 12810 मरीज डिस्चार्ज, 189 मरीजों की मौत

इस मामले में तहसीलदार की शिकायत के बाद दुल्हन के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कई जिलों में शादी समारोह में प्रतिबंध लगाया है। वहीं लापरवाही पर कार्रवाई हो रही है। 

Read More News: 300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के साथ रायपुर एयरपोर्ट पहुंचा एयरफोर्स का विमान, जिलों में मांग के अनुसार होगा वितरण


लेखक के बारे में