छात्र और प्रोफेसर के बीच कॉलेज बाहर हुई हाथापाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

छात्र और प्रोफेसर के बीच कॉलेज बाहर हुई हाथापाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

छात्र और प्रोफेसर के बीच कॉलेज बाहर हुई हाथापाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: February 21, 2020 1:13 pm IST

ग्वालियर: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वयरल हो रहा है। वीडियो में दो लोग आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि यह वीडियो डॉ. भगवत सहाय कॉलेज के बाहर का है, जहां एक छात्र और प्रोफेसर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी कि मारपीट पर उतारू हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज के प्राचार्य ने मामले में संज्ञान लेकर जांच करने की बात कही है।

Read More: क्या आपके SBI खाते में जमा हुए 35 हजार रुपए, यहां लोगों की खुशी का नहीं है ठिकाना, बैंक में लगी भीड़

मिली जानकारी के अनुसार डॉ. भगवत सहाय कॉलेज में पढ़ाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पीके शर्मा की बीकॉम के छात्र अनुभव बुधौलिया से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी की मामला हाथापाई तक आ पहुंची। इसके बाद कॉलेज के बाहर दोनों में हाथापाई हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Read More: शाहीन बाग प्रदर्शन: आखिरकार सुप्रीम कोर्ट के वार्ताकार ने भी मान ली हार, कहा ‘इन हालात में नहीं हो सकती बात’


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"