होम आइसोलेशल का उल्लंघन करने पर एक महिला सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

होम आइसोलेशल का उल्लंघन करने पर एक महिला सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - April 2, 2020 / 05:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

कांकेर: कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन कर दिया गया है। इस दौरान पूरे देश के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने घर से बाह नहीं निकलने की सलाह दी है। वहीं, छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। इसी बीच कांके्रर जिले से 1 महिला सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी के खिलाफ होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

Read More: लीजेंड राजकुमार का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, लॉकडाउन तोड़ने वालों को सिखाया सबक.. देखिए 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के आस-पास के गांवों में विदेश दौरे और दूसरे राज्यों से आए लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए होम आइसोलेशन में रख गया था। इसी बीच 1 महिला सहित 5 लोगों को निगरानी के दौरान होम आईसोलेशन का उल्लंघन करते पाया गया है। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Read More: स्वास्थ्य कर्मियों पर पथराव करने वालों पर लगाया जाएगा रासुका, शिवराज सरकार ने लिया बड़ा फैसला

गौरतलब है कि सरकार ने लॉक डाउन होने के बाद ​सभी जिलों के अधिकारियों को​ निर्देश देते हुए कहा ​था कि लॉक डाउन ​और आइसोलेशन का कड़ाई से पालन किया जाए। साथ ही उल्लंघन करने वालों के खिलाफ महामारी एक्ट सहित अन्य धाराओे के तहत कार्रवाई के निर्देश दिया गया था।

Read More: अंतागढ़ और पखांजूर CMO सस्पेंड, लॉक डाउन के दौरान मुख्यालय छोड़ने पर गिरी गाज