अनलॉक के पहले ही दिन दर्ज हुआ इस मंदिर के पुजारी के खिलाफ मामला, जानिए क्या है माजारा?

Ads

अनलॉक के पहले ही दिन दर्ज हुआ इस मंदिर के पुजारी के खिलाफ मामला, जानिए क्या है माजारा?

  •  
  • Publish Date - June 8, 2020 / 01:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

भोपाल: जिला प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले एक पुजारी चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दरअसल पुजारी ने कलेक्टर के निर्देश के बावजूद मंदिर को खोला था, जिसके बाद टीटी नगर थाना पुलिस ने चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि जिला कलेक्टर ने कल निर्देश जारी करते हुए शहर के कुछ मंदिरों को ​बंद रखने का निर्देश दिया था।

Read More: सरकारी नौकरी: यहां मेडिकल स्टाफ के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई, जानें सैलरी

गौरतलब है कि कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने कल कहा था कि सभी धर्मों के धर्मगुरूओं ने कहा है कि वो अभी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल पर तैयारी करने के लिए और अधिक समय की जरूरत है। इसलिए अब अगले हप्ते से ही धार्मिक स्थल खोले जाएंगे। मंदिरों में साफ सफाई सैनेटाइजेशन व धार्मिक लोगों की संख्या के अनुसार प्रवेश और निकासी की व्यवस्थाएं बनाई जा रही है।

Read More: बदले गए रायपुर नगर निगम के जोन आयुक्त, दो की नई नियुक्ति, कमिश्नर ने जारी की सूची