IBC24 के नाम से फर्जी खबर वायरल करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज

IBC24 के नाम से फर्जी खबर वायरल करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज

IBC24 के नाम से फर्जी खबर वायरल करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: June 15, 2021 4:17 pm IST

रायपुर: सोशल मीडिया पर IBC24 के नाम से फर्जी खबर वायरल करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पंडरी थाना पुलिस ने आईटी एक्ट, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर छवि को धूमिल करने की गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Read More: युवती के प्रेमी के दोस्त बनाना चाहते थे शारीरिक संबंध, मना करने पर किया ऐसा हाल बताना भी मुश्किल

बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ मीडिया संस्थान का स्क्रीनशॉट वायरल किया जा रहा है। वायरल स्क्रीनशॉट में यह दावा किया जा रहा है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपने समर्थकों के साथ दिल्ली रवाना हुए हैं। यहां वे आलाकमान से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। लेकिन आपको बता दें कि मीडिया संस्थानों के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के संचार विभाग डीपीआर ने इन वायरल खबरों को खंडन किया है।  

Read More: निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बीजेपी के आंदोलन पर भी इस तरह किया पलटवार

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"