भाजपा नेत्री के खिलाफ अजाक ​थाने में मामला दर्ज, वायरल हुआ था अश्लील गाली-गलौज का ऑडियो

भाजपा नेत्री के खिलाफ अजाक ​थाने में मामला दर्ज, वायरल हुआ था अश्लील गाली-गलौज का ऑडियो

भाजपा नेत्री के खिलाफ अजाक ​थाने में मामला दर्ज, वायरल हुआ था अश्लील गाली-गलौज का ऑडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: February 27, 2020 3:17 pm IST

उज्जैन: भाजपा कार्यकर्ता से गाली गलौज करने के मामले को लेकर पुलिस ने भाजपा नेत्री श्रेष्ठा जोशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि श्रेष्ठा जोशी के खिलाफ अजाक ​थाने में शिकायत दर्ज कराई है। श्रेष्ठा जोशी के खिलाफ युवा मोर्चा कार्यकर्ता लखन चौहान ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और अजाक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि बीते दिनों भाजपा कार्यकर्ता से गाली-गलौज करते हुए श्रेष्ठा जोशी का सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल हुआ था।

Read More: दिल्ली दंगा: घायल जुबैर ने सुनाई आपबीती, कहा- जिन्होंने मुझे पीटा वो भी इंसान थे, जान बचाने वाले भी इंसान ही थे

गौरतलब है कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप जमकर वायरल हुआ था। बताया गया कि यह वायरल ऑडियो भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी का है। मामले में संज्ञान लेते हुए पार्टी ने संज्ञान लेते हुए श्रेष्ठा को पद से हटा दिया था, साथ ही नोटिस जारी कर 7 दिन के भीतर जवाब मांगा था।

Read More: दिल्ली हिंसा: प्रकाश जावड़ेकर बोले- सोनिया ने किया था ‘आर या पार’ लड़ाई का आह्वान, अब भड़की हिंसा

बताया गया कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी का उज्जैन भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष लखन चौहान से फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद हो गया था। विवाद की शुरुआत फेसबुक पर जातिगत विषय पर चल रही चर्चा के दौरान हुई। इसमें श्रेष्ठा ने कुछ लिखा तो लखन ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। बात इतनी बढ़ गई कि श्रेष्ठा ने किसी व्यक्ति के माध्यम से सीधे लाखन को फोन लगाया और लाखन को धमकी देते हुए गाली-गलौज किया था। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद श्रेष्ठा ने अपने पोस्ट को ​हटा दिया था।

Read More: रायगढ़ और कमल होजरी पर आयकर का छापा, आबकारी OSD के घर से तीन बैग लेकर निकले अफसर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"