उपचुनाव के दौरान कई स्थानों पर हुई फायरिंग, जौरी में उपद्रवियों ने दो बाइकों को किया आग के हवाले, मचा हड़कंप

उपचुनाव के दौरान कई स्थानों पर हुई फायरिंग, जौरी में उपद्रवियों ने दो बाइकों को किया आग के हवाले, मचा हड़कंप

उपचुनाव के दौरान कई स्थानों पर हुई फायरिंग, जौरी में उपद्रवियों ने दो बाइकों को किया आग के हवाले, मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: November 3, 2020 8:34 am IST

भिंड/मुरैना: उपचुनाव के दौरान मध्यप्रदेश के चंबल इलाके के भिंड—मुैरना से लगातार फायरिंग की खबरें सामने आ रही है। अब तक इलाके में 4 से 5 जगहों पर फायरिंग की खबरें सामने आई है। वहीं, जौरी गांव फायरिंग के बाद उपद्रवियों ने दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद मतदान केंद्र में हंगामा हो गया है। अब खबरें आ रही है कि प्रशासन ने भिंड मुरैना की सीमाओं को सील कर दिया है और सिर्फ आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है।

Read More: CM शिवराज ने मतदाताओं से की अपील, देखें ट्वीट

मिली जानकारी के अनुसार मुरैना के सुमावली विधानसभा क्षेत्र के जोरी गांव में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच फायरिंग हुई है। जबकि भिंड जिले के सोंधा मतदान केंद्र के बाहर फर्जी मतदान को रोकने के लिए फायरिंग की खबरें हैं, जिसके बाद मतदान केंद्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने फायरिंग करने वालों का पीछा कर रही है।

Read More: पूर्व मंत्री माया सिंह ने किया जीत का दावा, कहा- कांग्रेस के कारण बने उपचुनाव के हालात, लेकिन बन रही भाजपा की सरकार

वहीं, मुरैना विधानसभा क्षेत्र में बसपा समर्थकों ने कांग्रेस नेताओं पर फायरिंग और मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में बसपा के दो कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

Read More: दो दिवसीय दौरे पर बिहार रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, कहा- मरवाही और मध्यप्रदेश में तय है कांग्रेस की जीत

बता दें कि मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। मतदान करने के​ लिए लोग सुबह से ही पोलिंग बूथों तक पहुंच रहे हैं। कुछ स्थानों पर वोटिंग मशीन के खराब होने और मतदान देर से शुरू होने की भी खबरें आई है।

हिंसा के बाद दो जिलों की सीमाएं सील, बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"