उपचुनाव के दौरान कई स्थानों पर हुई फायरिंग, दिग्गी बोले- हमने अफसरों और चुनाव आयोग को पहले ही कर दिया था आगाह

उपचुनाव के दौरान कई स्थानों पर हुई फायरिंग, दिग्गी बोले- हमने अफसरों और चुनाव आयोग को पहले ही कर दिया था आगाह

उपचुनाव के दौरान कई स्थानों पर हुई फायरिंग, दिग्गी बोले- हमने अफसरों और चुनाव आयोग को पहले ही कर दिया था आगाह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: November 3, 2020 6:40 am IST

भोपाल: मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। मतदान करने के​ लिए लोग सुबह से ही पोलिंग बूथों तक पहुंच रहे हैं। कुछ स्थानों पर वोटिंग मशीन के खराब होने और मतदान देर से शुरू होने की भी खबरें आई है। प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने भी सुबह पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। वहीं, दूसरी ओर मुरैना के कुछ इलाकों में मतदान के दौरान फायरिंग की खबरें सामने आ रही है। फायरिंग की खबरों को लेकर पूर्व सीए​म दिग्विजय सिंह ने कहा है कि हमने अफसरों और आब्जर्वर को पहले ही आगाह कर दिया था कि फायरिंग होगी।

Read More: पूर्व मंत्री माया सिंह ने किया जीत का दावा, कहा- कांग्रेस के कारण बने उपचुनाव के हालात, लेकिन बन रही भाजपा की सरकार

मिली जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के सुमावली विधानसभा सीट के कई पोलिंग बूथों में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच फायरिंग की खबरें सामने आई है। हालांकि अभी इन घटनाओं से किसी के हताहता होने की खबरें सामने नहीं आई है। सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस और प्रशासन की टीम हालात को काबू करने की कवायद में लगी हुई है।

Read More: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पूर्व मंत्री और उनके बेटे का निष्कासन पत्र, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया फर्जी

इस घटना को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि हमने पहले भी चुनाव आयोग, IPS अफसरों, आब्जर्वर को पहले ही आगाह कर दिया था कि फायरिंग होगी। सरकार ने वहां जिन लोगों की ड्यूटी लगाई है, उन्हें वहां से हटाने की मांग भी की थी। पुलिस प्रशासन कितनी कोशिश कर ले, भाजपा के उम्मीदवार के खिलाफ नाराजगी बढ़ेगी। बूथ कैप्चरिंग प्रशासन की बड़ी असफलता है, जनता को वोट डालने दिया गया तो भाजपा हारेगी।

Read More: CM शिवराज ने मतदाताओं से की अपील, देखें ट्वीट

उन्होंने आगे कहा कि है कि मुझे भरोसा है कांग्रेस 28 सीटों पर जीतेगी। ये चुनाव सिंधिया VS रेस्ट है,सिंधिया से BJP के लोग भी खुश नहीं है। सिंधियाजी के कार्यकर्ता मार खाते हैं और सिंधियाजी अपने कार्यकर्ताओं से झूठ बोलते हैं।

Read More: CM भूपेश बघेल ने मरवाही की जनता से की मतदान की अपील, ट्वीट कर कहा- 18 वर्ष बाद षड्यंत्रकारियों से आजाद होने का समय


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"