मध्यप्रदेश की पहली कोरोना पॉजिटिव महिला और उनके पिता को किया गया रिकवर, मिली अस्पताल से छुट्टी

Ads

मध्यप्रदेश की पहली कोरोना पॉजिटिव महिला और उनके पिता को किया गया रिकवर, मिली अस्पताल से छुट्टी

  •  
  • Publish Date - April 4, 2020 / 09:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच एक राहत भरी खबर आई है। दरअसल कोरोना संक्रमित पाई गई पहली महिला और उसके पिता को रिकवर कर लिया गया है। साथ ही उन्हें अस्पातल से छुट्टी दे दी गई है। बताया गया कि महिला 18 मार्च को विदेश दौरे से वापस आई थी। इसके बाद जांच के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी और उसे आइसोलेशन में रखा गया था। फिलहाल दोनों पिता-पुत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Read More: लॉकडाउन के दौरान प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जनरल स्टोर के व्यवसायिक परिसर को किया गया सील

वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश की व्यापारिक राजधाानी कहे जाने वाले इंदौर में लगातार कोरोना संक्रमितकें के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। कल भी 23 नए मरीज पाए जाने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग न की थी। वहीं, बीते दिनों एक महिला गायनेकोलॉजिस्ट के कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी।

Read More: फ्लिपकार्ट ने कहा कर्मचारियों के वेतन में नही होगी कटौती, नौकरी की पेशकश को भी करेंगे पूरा

वहीं, बात पूरे मध्यप्रदेश की करें तो यहां अब तक 149 मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल सभी कोविड 19 पॉजिटिव मरीजों को इलाज लगातार जारी है। गौर करें तो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मामले मध्यप्रदेश में हैं।

Read More: दीपिका पादुकोण ने PM केअर्स फंड में दिया डोनेशन, ट्वीट कर कहा- संकट की घड़ी में हम सब एक साथ हैं…