खाद्य मंत्री का रमन पर तंज, गुड़ वितरण के सवाल पर बोले-गुजराती कंपनी से आप खिलाफत कर रहे हैं, मोदी जी से नहीं डरते हैं क्या?

खाद्य मंत्री का रमन पर तंज, गुड़ वितरण के सवाल पर बोले-गुजराती कंपनी से आप खिलाफत कर रहे हैं, मोदी जी से नहीं डरते हैं क्या?

खाद्य मंत्री का रमन पर तंज, गुड़ वितरण के सवाल पर बोले-गुजराती कंपनी से आप खिलाफत कर रहे हैं, मोदी जी से नहीं डरते हैं क्या?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: November 27, 2019 9:10 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। सदन में भाजपा सदस्यों के वॉक आउट के बाद शीत सत्र की कार्यवाही गुरूवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। खाद्य मंत्री के जवाब से असंतुष्ट सदस्यों ने सदन से वॉक आउट कर दिया। गुड़ खरीदी के मसले पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के बयान से भाजपा सदस्य नाराज थे।

पढ़ें- 1 जनवरी से 30 अक्टूबर 2019 तक औद्योगिक हादसों में गई 50 श्रमिकों की..

नेता प्रतिपक्ष ने मधुर गुड़ खरीदी में अनिमिता का मुद्दा उठाया था। खाद्य मंत्री के मुताबिक एनीमिया को दूर करने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गुड़ वितरण किया जा रहा है। नैफेड के माध्यम से ये गुड़ वितरण हो रहा है। इस पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने सवाल उठाया कि जिस व्यापारी को टेंडर दिया गया है क्या वह गुड़ का उत्पादन करता है, उसकी उन्हें कितनी जानकारी है।

पढ़ें- PHE के अधीक्षण अभियंता ने सरकारी बंगले पर जमाया कब्जा, गृह विभाग का…

रमन के सवाल पर मंत्री अमरजीत भगत ने रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि टेंडर के लिए पार्टिसिपेट करने वाले गुजरात से भी हैं। गुजराती कंपनी से आप खिलाफत कर रहे हैं। मोदी जी से नहीं डरते हैं क्या?

पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग ने 11 निजी हॉस्पिटल को जारी किया नोटिस, लाइसेंस रद्…

इस पर रमन सिंह ने आपत्ति जताई कि विधानसभा सदन ने प्रधानमंत्री का नाम बार-बार लिया जा रहा है। वहीं अजय चंद्राकर ने गुड़ वितरण के मापदंड के बार में जानकारी मांगी। इस पर मंत्री ने कहा कि गलत और आधारहीन शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जा सकती है। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा सदस्यों ने नाराज होकर सदन से वॉक आउट किया।

पढ़ें- कलेक्टर का सफाई अभियान, स्वच्छता का जायजा लेने स्कूटर पर निकली, हटा…

अंगूर की बेटी के भाव बढ़े

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/rML2sXQ86tA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में