नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को कमलनाथ ने दी बधाई, कहा- आप युवाओं की आवाज बनकर जनहित के लिए करेंगे संघर्ष

नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को कमलनाथ ने दी बधाई, कहा- आप युवाओं की आवाज बनकर जनहित के लिए करेंगे संघर्ष

नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को कमलनाथ ने दी बधाई, कहा- आप युवाओं की आवाज बनकर जनहित के लिए करेंगे संघर्ष
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: December 18, 2020 7:46 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, चुनाव में कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया ने जीत हासिल की है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर डॉ विक्रांत भूरिया को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बधाई दी है।

Read More News: गुरु घासीदास जयंती, CM भूपेश बघेल मुंगेली-दुर्ग-रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि निर्वाचित होने पर डॉ विक्रांत भूरिया को हार्दिक शुभकामनाएं। अन्य पदाधिकरियों को भी बहुत-बहुत बधाई। कमलनाथ ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि आप युवाओं की आवाज बनकर पार्टी की रीति-नीतियों के अनुरूप जनहित के लिए संघर्ष करेंगे।

Read More News: बीजेपी नेता के बेटे को शादीशुदा महिला से हुआ प्यार, पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा

चुनाव परिणाम के बाद विक्रांत भूरिया ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। आगे कहा कि कमलनाथ के विचारों के अनुसार अपने पद के साथ न्याय करना। इस दौरान विक्रांत ने सभी आला नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

Read More News: प्रदेश की राजधानी में डीजल की होम डिलीवरी कल से, इतने किलोमीटर तक फ्री रहेगी सेवा, जानें कैसे करे बुक

बता दें कि विक्रांत भूरिया को चुनाव में 40 हजार 850 वोट मिले हैं, वहीं संजय यादव 20 हजार वोटों के साथ उपाध्यक्ष बने हैं। इनके अलावा तीसरे नंबर पर रहे विवेक त्रिपाठी सचिव बने हैं। 1.11 लाख मतदाताओं ने प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष, महासचिव और विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए 10, 11 और 12 दिसंबर को मोबाइल फोन के माध्यम से मतदान किया था। कोरोनाकाल के बावजूद सभी दावेदारों ने अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए सदस्यों से संपर्क साधा और मतदान के लिए सबको एकजुट भी किया।

Read More News: महंगी हुई बिजली, पूर्व CM कमलनाथ ने कहा- जनता को महंगाई की आग में झोंक रही है भाजपा सरकार


लेखक के बारे में