पूर्व सीएम कमलनाथ ने कलावती भूरिया के निधन पर जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कलावती भूरिया के निधन पर जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात
भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना से संक्रमित जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का निधन हो गया। प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने इसकी पुष्टि की है। निधन की खबर से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।
Read More News: लाॅकडाउन लगते ही फिर शुरू हुई प्रवासी मजदूरों की ‘दांडी यात्रा’! 400 किलोमीटर का सफर तय
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कलावती भूरिया के निधन पर दुख जताया। लिखा- बेहद व्यथित व स्तब्ध करने वाला समाचार है, वे एक सक्रिय, दबंग, जुझारू, मिलनसार विधायक थी, परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं है, ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें, परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
Read More News: बेपटरी हुई विशाखापट्टनम से किरंदुल आ रही यात्री ट्रेन, 32 लोग थे सवार, नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर जोबट विधायक कलावती भूरिया के निधन पर दुख जताया है। विधायक कलावती भूरिया के निधन की दुःखद खबर है। कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुखों का यह वज्रपात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
Read More News: भगवान भरोसे राजधानी रायपुर के अस्पताल! कैसे है अस्पतालों में इंतजाम…कितनी मुफीद है व्यवस्था?

Facebook


